रायपुर/01 नवंबर 2021। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी डॉ. किरण बघेल के बयान पर पलटवार करते हुये कहा कि किसानों के हित के दिखावा करने वाले पहले अपने गिरेबान पर झांक कर देखे। यदि किसानों की यदि इतना ही चिंता होती तो किसान तीन काला कानून के विरोध करते हुये लगभग 1 साल होने जा रहा है। पूरे परिवार ठंड, बरसात, गर्मी में सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। केंद्र में बैठा तानाशाही सरकार को किसानों की बात नहीं सुन रहे है। 70 सालों में पहली बार अन्नदाताओं के साथ ऐसा जुल्म ठहाया जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार है इसलिए यहां के किसानों की स्थिति अच्छी है। कांग्रेस के सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया गया, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना सहित विभिन्न योजना से किसान की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो रहा है। पूर्ववर्ती सरकार ने 15 साल में जो काम नहीं किया वो काम कांग्रेस सरकार ने कम समय में कर दिखाया, इसलिए भाजपा नेताओं के पेट में दर्द हो रहा है।
भाजपा नेत्रियां अब बेलगाम महंगाई की बात करने से बचते है। बढ़ती महंगाई के कारण बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी निराश है। दीपावली के त्यौहार को लोग बड़े धूम धाम से मनाना चाहते है, लेकिन मोदी सरकार के गलत नीति के कारण दैनिक उपयोग के आवश्यक वस्तुओं के दामों में दुगुना-तिगुना वृद्धि हो जाने के कारण मध्यम एवं गरीब तपके के लोगों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रहा है। मोदी के मेहरबानी है जो दीवाली को दिवाला बना दिया है। महिलाओं के रसोई में संकट छाया है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
