रायपुर। राजधानी रायपुर की फॉर्च्यून मैटेलिक लिमिटेड फैक्ट्री में देर रात भयंकर विस्फोट होने से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। आपको बता दें की ब्लास्ट होने से गर्म लोहे के नीचे दो मजदूरों की दबने से मौत हो गई। जानकारी मिली है की मामला धरसीवां थाना क्षेत्र का है।
राजधानी रायपुर की फॉर्च्यून मैटेलिक लिमिटेड फैक्ट्री में देर रात भयंकर विस्फोट होने से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। आपको बता दें की ब्लास्ट होने से गर्म लोहे के नीचे दो मजदूरों की दबने से मौत हो गई। बीती रात फॉर्च्यून मैटेलिक लिमिटेड फैक्ट्री में इलेक्ट्रिशियन कपिल कुमार और हेल्पर भूपेंद्र पटेल काम कर रहे थे।इस दौरान भट्टी में ब्लास्ट हुआ और गर्म लोहे के नीचे दबने से दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दूसरे मजदूरों ने इसकी जानकारी धरसीवां पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे में कपिल कुमार (48 वर्षीय) बिहार का था और दूसरा मप्र के रीवा निवासी भूपेंद्र पटेल (28 वर्षीय) की मौत हो गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी हुयी है।
Krishna sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
