गरियाबंद पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बार फिर कार्यवाही करते हुए 14 ग्राम चरस के साथ दो आरोपियों को पांडुका थाना क्षेत्र के चारोधाम चौक से गिरफ्तार किया है, गिरफ्त में आये आरोपियों के पास से नगद रकम भी पुलिस ने बरामद किया है।

कल देर शाम पांडुका पुलिस ने कुकमुद्दीन पिता अब्दुल करीम 30 वर्ष सत्तार खान पिता सब्दल खान उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार किया है, इन दोनों लोगों के पास से पुलिस ने 14 ग्राम चरस कीमत 1,40000 रुपए और 1,70,000 हजार रुपए नगद बरामद किया है। 

आरोपी हरियाणा के सूरजकुंड और फरीदाबाद के रहने वाले बताए जा रहे है, ज्यादा जानकारी देते हुए थाना प्रभारी बसंत बघेल ने बताया कि पुलिस चारोधाम चौक में चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान सफेद रंग की कार जिसका नंबर एच आर 51 बी वाय 0030 को रोककर पूछताछ तलाशी की गयी तो कार से 14 ग्राम चरस पुलिस ने बरामद किया है। 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नाकोटिक्स एक्ट 21 के तहत कार्यवाही करें जेल भेज दिया गया है, बता दें इसी नेशनल हाईवे के रास्ते पिछले कुछ दिनों से लगातार नशीला पदार्थ ओडिशा से स्मगलिंग किया जा रहा है, जिस पर गरियाबंद पुलिस भी निगाहें बनाये हुए है, और समय समय पर इन तस्करों पर पुलिस लगातार कार्यवाहियां भी कर रही है।