रायपुर। दिवाली के समय में आग लगने के मामले बहुत आते है। इस बार शुरुआत हुयी एक कार से आपको बता दें की राजधानी के खम्हारडीह थाना इलाके में खड़ी कार जिसमें अचानक आग लग गयी और कार पूरी तरह जल कर खाक हो गयी। जानकारी के मुताबिक एसबीआई बैंक कर्मचारी विनोद कुमार लिखार के घर के सामने खड़ी आई-10 कार में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। तंग रास्ता होने की वजह से और समय पर दमकल वाहन नही पहुंचने से कार पूरी तरह हुई जलकर स्वाहा हो गयी। आगजनी की घटना के बाद कार मालिक और आसपास के युवाओं समेत डायल 112 के कर्मचारियों ने मिल कर आग बुझाने की कोशिश की ,आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। खम्हारडीह पुलिस मामले की जांच में लगी है।