रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं के बच्चों को अब अक्षर ज्ञान के साथ-साथ संविधान का पाठ भी पढ़ेंगे। सीएम भूपेश बघेल के निर्देश के बाद राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने पुस्तक की रचना की और छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम ने किताब प्रकाशित कर स्कूलों तक पहुंचाया है। बच्चों को अपने संविधान के बारे में जानकारी हो, इस मकसद से पहली से पांचवीं तक के बच्चों को भारत का संविधान और छठवीं से आठवीं तक के बच्चों के लिए हम भारत के लोग शीर्षक से पुस्तक दी गई है। प्रदेश में प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में 35 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं।
बच्चों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना नीति निदेशक तत्व आदि से अवगत कराया जाएगा
स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भारत का संविधान हमारे महान लोकतंत्र के संचालन का आधार है। यह संविधान शासन-प्रशासन ही नहीं, अपितु प्रत्येक भारतीय के अधिकारों और कत्र्तव्यों का मार्गदर्शक भी है। पुस्तक में बच्चों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना, संविधान निर्माण, मौलिक अधिकार, मौलिक कत्र्तव्य, नीति निदेशक तत्व आदि से अवगत कराया जाएगा।
संविधान के साथ इन वीरों की कहानी भी
संविधान के साथ बच्चे दयावती, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में शहीद वीरनारायण सिंह, हनुमान सिंह और वीरांगना रानी अवंति बाई, क्रांतिकारी नारायण सिंह, वीर सुरेंद्र साय, हीरालाल काव्योध्याय, तुलाराम परगनिहा (इन्होंने हजारों एकड़ जमीन दान की थी), वीर हनुमान सिंह, पं. माधवराव सप्रे, पं. वामनराव लाखे, पं. रविशंकर शुक्ल, हरिनाथ डे, पं. सुंदरलाल शर्मा, घनश्याम सिंह गुप्त, पं. लोचन प्रसाद पाण्डेय, बैरिस्टर छेदीलाल, ई. राघुवेंद्र राव, ठाकुर प्यारेलाल सिंह, रामदयाल तिवारी, यतियतन लाल, पं. मुकुटधर पाण्डेय, डा. बलदेव प्रसाद मिश्र, डॉ. खूबचंद्र बघेल को पाठ्यक्रम में शामिल जाएगा। साहित्यकारों में बंदे अली फातमी, मुंशी अब्दुल रऊफ मेहवी, पदुमलाल पुन्नााालाख बख्शी, लाल प्रद्युम्न सिंह समेत आदि विभूतियों को भी पढ़ाने की तैयारी चल रही है।
रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक नारायण बंजारा ने कहा, बचपन से ही नौनिहालों में राष्ट्रीयता की भावना विकसित करने के लिए सीएम भूपेश बघेल के निर्देश पर पहली बार भारतीय संविधान को पढ़ाने के लिए अलग से किताब बच्चों को दी जा रही है। बच्चों के अभिभावक और उनके शिक्षकों से आग्रह है कि वे बच्चों को बचपन से ही संविधान के मूल्यों के प्रति अवगत कराएं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
