इस्पात मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की मिनी-रत्न कंपनी मेकॉन लिमिटेड ने विभिन्न मैनेजेरियल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके विभिन्न विभागों में असिस्टेंट मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, मैनेजर, सीनियर मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर (एजीएम), डिप्टी जनरल मैनेजर (डीजीएम) और जनरल मैनेजर के कुल 78 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। इन सभी पदों पर कंपनी के ई-1 से ई-7 ग्रेड तक नियमित आधार पर भर्ती होगी।

असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए उम्मीदवारों को पदों से सम्बन्धित ट्रेड में ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट / पीजी डिप्लोमा पास होना चाहिए।

उम्मीदवारों की आयु विज्ञापन की तारीख को 30 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। अन्य सभी पदों के लिए शिक्षा संबंधी योग्यता के साथ-साथ सम्बन्धित विभाग में अनुभव जरूरी है।

  • आवेदन के लिए उम्मीदवार मेकॉन लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट meconlimited.co.in पर विजिट करें और फिर करिअर सेक्शन में जाएं।
  • इसके बाद सम्बन्धित विज्ञापन संख्या के सेक्शन में उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन अप्लिकेशन फॉर्म के लिंक के माध्यम से उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे।

उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन के समय 1000 रुपये का आवेदन शुल्क भरना होगा। हालांकि, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और एक्स-सर्विसमेन कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है।

भर्ती सम्बंधित आदेशित विज्ञापन

आधिकारिक वेबसाइट