रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा जिले के बारसूर सातधार पुल के पास इंद्रावती नदी में डूबने से 2 लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

बता दें कि दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल से पिकनिक मनाने एनएमडीसी में कार्यरत कर्मचारी प्रदीप दत्ता और संजय राय अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने रविवार को बारसुर सातधार पुल के नीचे पहुंचे थे। जहां करीब शाम 5 बजे एक कर्मचारी इंद्रावती नदी में नहाने उतरा। इसी बीच वो गहराई की ओर चला गया और डूबने लगा। यह देख दूसरा कर्मचारी उसे बचाने के लिए नदी में उतर गया। जिसके बाद दोनों की नदी में डूबने से मौत हो गई। देर शाम हो जाने के कारण उनका शव बरामद नहीं हो सका है।