रायपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दंतेवाड़ा में 21 तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। हाल ही में संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ ने सीएमएचओ दंतेवाड़ा के जरिए फार्मासिस्ट ग्रेड 2, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, लैब असिस्टेंट, डार्करूम असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए 25 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीएमएचओ दंतेवाड़ा भर्ती 2021 के लिए योग्य और इच्छुक महिला और पुरुष अभ्यर्थी जो विभाग द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता की पात्रता रखते हैं, आखिरी तारीख से पहले विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड दंतेवाड़ा की ऑफिशियल वेबसाइट jssbbastar.cgstate.gov.in के जरिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

सीएमएचओ दंतेवाड़ा भर्ती 2021 से जुड़ी जानाकारी-

  1. फार्मासिस्ट ग्रेड – 02
  2. ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक- 06
  3. ड्रेसर ग्रेड – 14
  4. लैब असिस्टेंट- 1
  5. डार्करूम असिस्टेंट -1
    योग्यता-
    शैक्षिक योग्यता- 10+2वीं/ फार्मेसी/ पैरामेडिकल
    आयु सीमा- 18-35 वर्ष
    अंतिम तिथि- 15/11/2021
    परीक्षा तिथि- 19/12/2021