रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध सूफी गायक मदन चौहान को आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित विभूति सम्मान समारोह आज सुबह 11 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मौजूदगी में शुरू हुआ। जिसमें देश की 141 हस्तियों का नाम शामिल किया गया था। इनमें छत्तीसगढ़ के संगीतज्ञ और सूफी गायक मदन चौहान का नाम भी शामिल है।
बता दे कि सम्मान की घोषणा 2020 में हो चुकी थी। लेकिन कोरोना संक्रमण काल की वजह से आयोजन को टालना पड़ा था। आज उस आयोजन को पूरा किया गया और नामित 141 विभूतियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया। सूफी गायक मदन चौहान को पद्मश्री मिलने पर सीएम भूपेश बघेल ने उन्हें बधाई दी है।
कौन हैं मदन चौहान
मदन चौहान छत्तीसगढ़ के उन गायकों में से एक हैं जिन्हें वादन की खूबियों के लिए भी याद किया जाता है। सुगम गायन के क्षेत्र में उनका विशेष स्थान है। करीब 50 वर्षों की अथक साधना के बाद उन्हें पद्मश्री पुरस्कार दिया जा रहा है। कहा जाता है कि कभी टीने के पीपे को बजाकर रियाज करने वाले मदन पिछले कई सालों से कला की सेवा करते आ रहे हैं। अब 74 साल की उम्र में उन्हे पद्मश्री सम्मान मिला है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
