गंगटोक/कोलकाता। रविवार शाम सिक्किम में भूकंप आया था। रिक्टर पैमाने पर जिसकी तीव्रता 4.3 मापी गई थी। जो राजधानी गंगटोक से लगभग 18 किलोमीटर दूर छह किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि रात नौ बजकर 50 मिनट पर भूकंप आया था ।

पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में दार्जीलिंग और कलिमपोंग में भी भूकंप का झटका महसूस किया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक खबरों के मुताबिक भूकंप के कारण जानमाल के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।