

धमतरी। लहराकर लोगों को डराने वाले 2 युवकों को अलग-अलग जगहों से आर्म्स एक्ट के तहत पकड़ा गया है।
सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि उन्हें सुचना मिली थी कि नंदी चौक कोष्टापारा के पास एक लड़का अवैध रूप से बटंची चाकू रखकर लहराते हुए लोगों को डरा धमका रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुचीं और आरोपी असीम खान उर्फ बबन उर्फ छोटू साकिन कोष्टापारा को हिरासत में लेकर उससे स्प्रिंगदार व धारदार बटंची चाकू बरामद किया। इसी तरह अन्य घटना में रिसाईपारा संतोषी मंदिर के पास हिमाचल गौतम उर्फ़ चिंटू अवैध रूप से बटंची चाकू रखकर लहराते हुए लोगों को डरा धमका रहा है। उसे भी हिरासत में लेकर उसके पास से स्प्रिंगदार व धारदार बटंची चाकू बरामद किया गया। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया जिसके बाद दोनों आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.