रायपुर। छत्तीसगढ़ में नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद पर भर्ती होनी है। मेडिकल के क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका सामने आया है। छत्तीसगढ़ नेशनल हेल्थ मिशन (National Health Mission Chhattisgarh) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 2700 पदों भर्तियां की जाएंगी।
नेशनल हेल्थ मिशन, छत्तीसगढ़ (National Health Mission, Chhattisgarh) की ओर से जारी इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cghealth.nic.in पर जाना होगा। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 नवंबर 2021 से शुरू हो गई है, इसमें आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2021 तक राखी गई है। आवेदन करने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन जरूर देख लें।
पदों की जानकारी
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, कुल 2700 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें अलग-अलग डिवीजन के लिए अलग-अलग सीटें रखीं गई है।
रायपुर डिवीजन – 500 सीटें
बिलासपुर डिवीजन – 700 सीटें
दुर्ग डिवीजन – 480 सीटें,
बस्तर डिवीजन – 500 सीटें और सरगुजा में 520 सीटें रखी गई हैं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
