

धमतरी। कलेक्टर पीएस एल्मा आज अचानक ही बठेना वार्ड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल और जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। स्कुल में 15 लाख 26 हजार रूपए की लागत से ऊपरी मंजिल में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण किया जाना है उसकी जानकारी लेते हुए उन्होंने साफ सफाई सहित अन्य आवश्यक निर्देश उन्होंने प्राचार्य को दिए।
इसके बाद कलेक्टर एल्मा सुबह 9.30 बजे जिला अस्पताल पहुंचे और ओपीडी का मुआयना किया। डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति नहीं होने पर नाराजगी ज़ाहिर करते हुए उन्हें समय पर उपस्थित रहने के सख्त निर्देश दिए। पंजीयन कक्ष के सामने लंबी लाईन देख,लोगों की सुविधा के मद्देनजर कलेक्टर ने पंजीयन काउंटर बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने कक्ष क्रमांक 6 को भी पंजीयन कक्ष के तौर पर इस्तेमाल करने कहा। साथ ही कक्ष क्र. 6 की गतिविधियां कक्ष क्रमांक 13 में शिफ्ट करने और कक्ष क्रमांक 13 की गतिविधियों को कक्ष क्रमांक 19 में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।
वर्तमान में कक्ष क्रमांक छः में आपातकालीन सेवा के डॉक्टर्स बैठते हैं, जिसे पंजीयन कक्ष बनाया जाएगा। इसी तरह कक्ष क्रमांक 13 में आपातकालीन सेवा के डॉक्टर्स बैठेंगे और कक्ष क्रमांक 19 में ऑफिस और बेड लगाया जाएगा। इसके बाद कलेक्टर ने पैथोलॉजी लैब और ब्लड बैंक सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने पर बल दिया। इसके अलावा उन्होंने रसोई कक्ष में आवश्यक सुधार करने और निर्माण कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान सिविल सर्जन, आवासीय चिकित्सा अधिकारी, अस्पताल सलाहकार और कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग मौजूद रहे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.