रायपुर। पूर्वांचल के लोगों के प्रमुख पर्व छठ पूजा को लेकर राज्य सरकार ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए कल सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। तीन दिनों से जारी छठ महोत्सव का कल अंतिम और सबसे खास दिन है। बुधवार को देशभर में एक साथ छठ महापर्व मनाया जाएगा। इस महापर्व पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी को शुभकामनाएं दी है साथी ही बड़ी घोषणा करते हुए कल यानी बुधवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा भी कर दी है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छठ पर्व में माताओं और बहनों द्वारा कठिन तपस्या कर परिवार की बेहतरी और सुख-समृृद्धि के लिए नदी, तालाब के किनारे सूर्य को अर्ध्य देकर मंगल कामना की जाती है। भारत के विभिन्न प्रदेशों के समान छत्तीसगढ़ में भी बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा करते हैं। लोगों की धार्मिक आस्था और भावना का सम्मान करते हुए बिहार के बाद छत्तीसगढ़ में छठ पूजा के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी छठ महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने उत्तर भारतीय और भोजपुरी समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की है। सीएम बघेल ने अपने संदेश में कहा है कि छठ पूजा सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता और आभार प्रकट करने का पर्व हैं। यह पर्व भाईचारा, सामुदायिक सौहार्द लाने के साथ-साथ लोगों को प्रकृति के करीब लाता है। इस पर्व पर सूर्य और छठी मइया की उपासना की जाती है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
