छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के गोहरापदर इलाके के केकराजोर खुदबुड़ी में अचानक अफरातफरी का माहौल बन गया जब गांव के ही माधव सिंग के निजी कुए में एक जंगली भालू गिर गया। ग्रामीणों ने जैसे ही भालू को कुए में गिरा देखा तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग टीम को दी। जिसके तुरंत बाद वन अधिकारियों सहित रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

वन अधिकारीयों ने बताया कि कुएं में पानी ज्यादा होने के कारण भालू सुरक्षित नहीं था व उसको निकालने में काफी मशक्कत भी उठानी पड़ रही थी। जंगली भालू को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित निकाल लिया है। और उसे वन कक्ष क्रमांक 1268 के जंगलों की ओर छोड़ दिया, आपको बता दें की फिलहाल जंगली भालू के कुए में गिरने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।