मुंगेली। शिक्षक की नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। मुंगेली जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल दाऊपारा मुंगेली, मंहत जगन्नाथ दास शासकीय इंग्लिश स्कूल लोरमी एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल पथरिया में संविदा आधार पर विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इस हेतु 20 नवम्बर शाम 05 बजे तक ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। भर्ती के संबंध में विज्ञापन का अवलोकन जिले की वेबसाईट www.mungeli.gov.in पर किया जा सकता है।
भर्ती डिटेल्स
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल दाऊपारा, मुंगेली हेतु
शिक्षक कला (अंग्रेजी माध्यम),
शिक्षक गणित (अंग्रेजी माध्यम),
शिक्षक विज्ञान (अंग्रेजी माध्यम), शिक्षक अंग्रेजी (हिन्दी माध्यम),
व्यायाम शिक्षक एवं सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला सहायक
महंत जगन्नाथ दास शासकीय इंग्लिश स्कूल लोरमी हेतु
व्याख्याता रसायन (अंग्रेजी माध्यम),
व्याख्याता हिन्दी (हिन्दी माध्यम),
प्रधान पाठक प्राथमिक शाला (अंग्रेजी माध्यम),
शिक्षक कला (अंग्रेजी माध्यम),
शिक्षक अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम),
सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)
भृत्य और स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल पथरिया हेतु
व्याख्याता हिन्दी (हिन्दी माध्यम),
व्याख्याता संस्कृत,
शिक्षक कला (हिन्दी माध्यम),
शिक्षक विज्ञान (हिन्दी माध्यम),
शिक्षक कला (अंग्रेजी माध्यम),
शिक्षक अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम),
शिक्षक विज्ञान (अंग्रेजी माध्यम),
सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम),
लेखापाल/सहायक ग्रेड-02, सहायक ग्रेड-3 एवं भृत्य के पदों पर भर्ती की जाएगी।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
