रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार शाम पंडरी कपड़ा और रेडिमेड व्यापारी संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में व्यापार और रोजगार बढ़ाने के लिए गांव को प्रोडक्शन और शहर को ट्रेडिंग सेंटर बनाया जाए। कपड़ा व्यापारी डिजाइनरों को प्रशिक्षण देकर उन्हें कपड़ा, डिजाइन और उत्पादन का ऑर्डर दें। राज्य सरकार इसके लिए जमीन, शेड और मशीन भी उपलब्ध कराएगी। लोगों को रोजगार के साथ ही ग्राहकों को अच्छी क्वॉलिटी का कपड़ा भी उपलब्ध होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए व्यापारी, जिला कलेक्टर के साथ बैठकर परियोजना तैयार कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा में सरकार की सहायता से डैनेक्स गारमेंट का कार्य शुरू हुआ है और वह अच्छी तरह संचालित हो रहा है, जिससे बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिला है।
गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ को साकार करेंगे- सीएम
सीएम ने कहा कि आखिर हम व्यापार को कैसे बढ़ाएं, किसी एक वर्ग को नहीं हम सभी वर्गों को आगे बढ़ाकर ही ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ को सार्थक कर सकेंगे। पहले छत्तीसगढ़ की पहचान नक्सलगढ़ की थी, वह अब सिमट गई है। अब छत्तीसगढ़ में किसान, आदिवासी कला संस्कृति, धान उपार्जन, तेंदूपत्ता संग्रहण आदि की चर्चा देश में होती है। उन्होंने कहा कि व्यापार तभी बढ़ेगा जब सभी वर्गों के जरूरतों को ध्यान में रखकर निर्णय लिए जाएंगे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
