रायपुर। राजधानी में बढ़ते अपराध और हुक्का बार पर मुख्यमंत्री की फटकार के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। राजधानी में लाखों रुपये के हुक्का से संबंधित सामग्रियों का जखीरा बरामद किया गया है। बीते दिन ही मुख्यमंत्री ने गृह विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान हुक्का बार और इससे संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश गए थे। जिसपर रायपुर पुलिस ने ये कार्रवाई की है।
खम्हारडीह पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजीव नगर एम 34 में अशोक मंधानी के द्वारा हुक्का बेचा और पिलाया जा रहा है। इस सूचना पर सायबर सेल और खम्हारडीह पुलिस की टीम ने मंगलवार की देर रात छापामार कार्रवाई करते हुए आरोपी अशोक मंधानी को हुक्का पिलाते और बिक्री करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
50 लाख का हुक्का बरामद
आरोपी के मकान में तीन कमरों से लगभग 50 लाख का हुका पॉट और फ्लेवर, जर्दा पाइप बरामद किया गया है। जब्त सामान में कुल 3000 पैकिंग हुक्का पार्टस, 1100 नग पाईप, 1000 नग चिलम पाईप, 01 क्विंटल 50 किलोग्राम विभिन्न हुक्का फ्लेवर्स है। साथ ही आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि, वो हुक्का की बिक्री का भी काम करता था। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
