आज कल वायु प्रदूषण से हर कोई परेशान है। क्या आपको पता है कि वायु प्रदुषण सबसे ज्यादा आपके फेफड़ों पर असर करता है? नहीं तो कोई बात नहीं हम आपको बताते है। इससे बचने के लिए मेरी मम्मी हर रोज एक डली गुड़ खाने की सलाह देती हैं। पर क्या यह उपाय कारगर होगा? तो आइए देखते हैं।

सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम पर वायु प्रदूषण अपने चरम पर होता है। ऐसे में अस्थमा, ब्रॉकांइटिस और श्वास संबंधी बीमारियों से ग्रस्त लोग बहुत मुश्किलों से गुजरते हैं। इस दूषित हवा के कारण इन बीमारियों के ट्रिगर होने का खतरा ज्यादा होता है। इसके अलावा यह स्वस्थ व्यक्ति को भी कई स्वास्थ्य जोखिमों से घेर लेता है। इस दूषित हवा में सांस लेना जहर के सेवन के बराबर है। लेकिन चिंता न करें क्योंकि मेरी मम्मी के पास इसके लिए एक घरेलू उपाय है। जी हां, गुड़ का सेवन आपको वायु प्रदूषण के दुष्परिणामों से बचा सकता है।

अक्सर मेरी मम्मी वायु प्रदूषण से बचने और स्वस्थ फेफड़ों के लिए इसका इस्तेमाल करती हैं। सर्दियों में अक्सर मीठे की क्रैविंग को दूर करने के लिए वे गुड़ का एक टुकड़ा खा लेती हैं। यह न केवल उनके मन को शांत करता है, बल्कि पाचन को भी स्वस्थ रखता है।

प्रदूषण का बढ़ता स्तर उन लोगों को कठिनाइयों में डाल देता है जिन्हें श्वास संबंधी बीमारियां हो और जो लोगो पुरानी बीमारी से परेशान हो। कुछ व्यक्ति दूषित हवा के कारण विभिन्न प्रकार की ऐलर्जी से ग्रस्त हो सकते हैं। इन परेशानियों को पूरी तरह से खत्म नहीं किया जा सकता है, परन्त इन्हें नियंत्रित जरूर किया जा सकता है। और मेरी मम्मी इसके लिए हर रोज एक डली गुड़ के सेवन की सलाह देती हैं।

गन्ने के रस एवं ताड़ जैसे नेचुरल स्रोतों से प्राप्त गुड़ रिफाइंड शुगर का एक स्वस्थ विकल्प है। यह फाइटोकेमिकल्स और मिनरल्स से भरपूर है। जो इसे रेसपिरेटरी डिसॉर्डर से लड़ने में सक्षम बनाता है। यह अस्थमा, एलर्जी और अन्य रोगों से ग्रस्त लोगों के लिए एक श्रेष्ठ हीलर के रूप में जाना जाता है।

कई गुणों से भरपूर होने के कारण गुड़ को आयुर्वेद में बहुत महत्व दिया गया है। यह सर्दी-जुकाम, अपच, एसिडिटी, खून की कमी, जैसी परेशानियों से राहत देता है। सर्दियों में गुड़ को औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेद में गुड़ को सुपरफूड माना गया है। यह श्वसन पथ को साफ करने का सबसे सुलभ और आसान तरीका है। साथ ही गुड़ में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। सुबह खाली पेट इसके सेवन से कई फायदे होते हैं।

तो आइए जानते हैं गुड़ के कुछ लाभ

  1. वजन को रखे नियंत्रित
    गुड़ चीनी का एक उत्कृष्ट विकल्प है। यह पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी 1, बी 6 और विटामिन सी में समृद्ध है, जो कैलोरी जलाने में मदद करता है। आप इसका सेवन सुबह उठ कर या फिर रात को सोने से पहले गर्म पानी के साथ कर सकते हैं।
  2. नींद की गुणवत्ता को बढ़ाए
    सुबह खाली पेट गुड़ के सेवन से आपके शरीर में ‘हैप्पी हॉर्मोन’ यानि सेरोटोनिन का स्तर बढ़ जाता है। सर्दियों में यह अनिद्रा के इलाज के लिए बेहतरीन घरेलू नुस्खों में से एक है।
  3. इम्युनिटी को मजबूत करता है
    सर्दियों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में मजबूत इम्युनिटी का अच्छा होना बहुत आवश्यक है। गुड़ का सेवन आपकी इस परेशानी को दूर कर सकता है। गुड़ में बहुत सारे एंटीऑक्‍सीडेंट और मिनरल होता है, जो फ्री रेडिकल के डैमेज से बचा कर इंफेक्‍शन से लड़ता है। गुड़ खून में हीमोग्‍लोबिन की मात्रा को भी बढ़ाता है।

अपने एंटी-अलर्जिक खासियत के कारण गुड़ को फेफड़ों की शुद्धि के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह अस्थमा से भी लड़ने में कारगर है। इसके लिए आप 5 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच मक्खन और गुड़ के छोटे टुकड़े को मिलाएं। इसे दिन में 3 से 4 बार खाने पर आपको दमा की बीमारी से राहत मिल सकती है।

तो आप सभी को अपने और अपने परिवार कि सेहत का ध्यान रखना है, तो गुड़ को अपने आहार में जरूर शामिल करें। ये बढ़ते प्रदूषण में आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बना सकता है। और सर्दियों के मौसम में होने वाली बिमारियों से भी आपको बचता है।