रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने मंडी निरीक्षक और उपनिरीक्षक की भर्ती परीक्षा के लिए 28 नवंबर की तारीख तय की है। वहीं बिजली कंपनियों में जूनियर इंजीनियर और डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा बढ़ाकर 18 नवंबर कर दी गई है।
व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से बताया गया कि मंडी निरीक्षक और उपनिरीक्षक के 168 पदों पर भर्ती प्रक्रिया मार्च 2021 से शुरू हुई थी। इसकी परीक्षा 29 अप्रैल को होनी थी। ल्रेकिन कोरोना की दूसरी लहर की वजह से मंडल ने इस परीक्षा को स्थगित कर दिया था। अब 28 नवंबर को ये परीक्षा ली जाएगी। परीाक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 1.15 बजे तक रखा गया है।
अंतिम तिथि 11 नवंबर तक बढ़ाई गई
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज में जूनियर इंजीनियर और डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि एक सप्ताह और बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 18 नवंबर रात्रि 11.59 तक आनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। पहले इसकी अंतिम तिथि 11 नवंबर तक बढ़ाई गई थी। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी के कार्यपालक निदेशक मनोज खरे ने बताया, जूनियर इंजीनियर के 307 पदों और डाटा एंट्री आपरेटर के 400 पदों पर भर्ती के लिये विज्ञापन जारी किये गए हैं। इनके लिये अभी तक 1 लाख 20 हजार के अधिक ऑनलाइन आवेदन अभी तक आ चुके हैं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
