गरियाबंद : गरियाबंद के स्कूली बच्चों की खेल प्रतियोगिता में बड़ा “खेला” हो गया सालभर मेहनत करके खुद को तैयार करने वाले खिलाड़ी जिम्मेदारो की लापरवाही के कारण प्रतियोगिता में भाग लेने से वंचित रह गए, अब जिम्मेदार एक दूसरे पर आरोप मढ़कर खुद का पल्ला झाड़ने में जुट गए है।

राज्य शासन द्वारा मॉडल स्कूलों के तौर पर शुरू किए गए स्वामी आत्मानंदन इंग्लिश मीडियम स्कूल गरियाबंद के तकरीबन 20 बच्चे संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से वंचित हो गए प्रतियोगिता 25 और 26 अक्टूबर को रायपुर में आयोजित होनी थी, प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खिलाड़ी सालभर से मेहनत कर रहे थे, संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल नही हो पाने के कारण अब खिलाड़ी 10 नवंबर को आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी हिस्सा नही ले पाए खिलाड़ी हिस्सा नही ले पाने के कारण मायूस हो गए है।

जिम्मेदार अब इस मामले में अपनी सफाई पेश करने में जुटे है, कोई भी जिम्मेदार अधिकारी अपनी गलती मामने की बजाय दूसरो के सर में ठीकरा फोड़ने में लगे है।

सरकारी अफसरों द्वारा जिम्मेदारियों में कोताही बरतना कोई नई बात नही है, नई बात सिर्फ ये है, कि जिम्मेदार इस मामले में भी एक नया बहाना ढूंढकर खुद को बचाते नजर आ रहे है।