रायपुर। कोरोना की लगातार संभलती परिस्थितियों के बीच प्रदेश में इस साल भी धनतेरस और दीपावली के दौरान ऑटोमोबाइल सेक्टर में जबरदस्त उछाल आया है। पिछले साल के मुकाबले इस दीपावली के दौरान प्रदेश में वाहनों के पंजीयन में 17.17 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। कृषि क्षेत्र में उपयोग किए जाने वाले ट्रेक्टर, हार्वेस्टर, व्यवसायिक ट्रैक्टर की खरीदी बढ़ी है। साथ ही व्यक्तिगत उपयोग के बाइक, माल वाहक वाहनों की खरीदी में भी अच्छा खासा इजाफा हुआ है।
परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 2021 में दीपावली के दौरान 2 से 6 नवंबर के बीच 13 हजार 706 वाहनों की खरीदी हुई। जबकि साल 2020 में दीपावली के दौरान 12 से 16 नवंबर के बीच 11 हजार 697 वाहनों की खरीदी हुई थी।
मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता का परिणाम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरदर्शितापूर्ण नीतियों के कारण किसानों, मजदूरों सहित सभी वर्गों के लोगों को रोजगार और आय का नया अवसर मिला है। लोगों की जेब में पैसे की आवक बनी रही। इसी वजह से कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन की परिस्थितियों के बाद भी प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां चलती रही। पिछले दो साल में धनतेरस-दीपावली के दौरान भी ऑटोमोबाईल सेक्टर में अच्छी रौनक रही। इस साल कोरोना संक्रमण दर कम होने के कारण बाजार में और भी बड़ा उछाल आया है। कोरोना संकट काल में भी समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी का कार्य चलता रहा। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, गोधन न्याय योजना, तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक की दर में बढ़ोतरी, समर्थन मूल्य पर लघु वनोपजों के संग्रहण और वेल्यू एडिशन, महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना आदि के माध्यम से लोगों को आय और रोजगार का अच्छा जरिया मिला।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
