रायपुर/12 नवंबर 2021। भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के बयान एवं भाजपा के प्रवेश उत्सव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ में भाजपा ने मिस कॉल से 46 लाख सदस्य बनाये थे विधानसभा चुनाव में उतना वोट भी नहीं मिला है। भाजपा का प्रवेश उत्सव भी ठीक उसी तरह है फर्जीवाड़ा कर आम लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने का बहाना कर उनसे कागज लेकर भाजपा का बुला रही हैं और प्रवेश उत्सव मना रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के बाद भाजपा छत्तीसगढ़ में जन समर्थन खो चुकी है। भाजपा में नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच तलवारें खिंची हुई है। गुटबाजी चरम सीमा पर है भाजपा के कार्यकर्ता रमन सरकार के मठाधीश नेताओं के खिलाफ खड़े हैं विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद भाजपा के नेताओं ने कार्यकर्ताओं को ही हार के लिए जिम्मेदार ठहराया था भाजपा अब छत्तीसगढ़ में नेतृत्वविहीन मुद्दाविहीन हो चुकी है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि डी पुरंदेश्वरी केंद्र सरकार में मंत्री थी तब रसोई गैस के दाम 350रु प्रति सिलेंडर था एवं पेट्रोल डीजल के दाम 70 रु. प्रति लीटर से कम थे।आज डी पुरंदेश्वरी भाजपा में है और रसोई गैस1000 रु प्रति सिलेंडर एवं पेट्रोल डीजल 100रु प्रति लीटर से ऊपर मिल रहे हैं। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत यूपीए सरकार के दौरान से निचले स्तर पर है। पेट्रोल डीजल रसोई गैस के दामों में वृद्धि के लिए सिर्फ और सिर्फ मोदी भाजपा की सरकार जिम्मेदार है। डीजल के दामों में लगाई गई बेतहाशा एक्साइज ड्यूटी के चलते खाद्य तेल शक्कर चाय पत्ती मिर्च हल्दी अरहर की दाल कपड़ा दवाइयां रासायनिक खाद के दाम बढ़े है, ट्रांसपोर्ट भाड़ा बस में यात्रा करना महंगा हुआ है। कांग्रेस के जनजागरण अभियान से मोदी भाजपा के झूठ प्रपंच प्रोपोगंडा का पोल जनता के बीच खुलने से भाजपा के नेता भयभीत है। मोदी भाजपा ने जनता 100 दिनों में महंगाई कम करने प्रति वर्ष दो करोड़ रोजगार देने सहित अनेक लोकलुभावन वादा कर देश की सत्ता में बैठे थे। आज देश मोदी निर्मित महंगाई बेरोजगारी से पीड़ित है। मोदी सरकार के वादाखिलाफी किसान विरोधी नीतियां, विफलताओं, नाकामियों बढ़ती महंगाई बेरोजगारी गिरती अर्थव्यवस्था सरकारी कंपनियों का निजीकरण के खिलाफ कांग्रेस के जन जागरण अभियान पदयात्रा एवं जनसभा से भाजपा नेताओं के पसीना छूटने लग गया है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
