बस्तर पुलिस के द्वारा एहतियातन तौर पर शहर के संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र सिंह मीणा, के मार्गदर्शन में , शहर के प्रमुख स्थल , बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, दलपत सागर एवम आसपास के क्षेत्र में पैदल मार्च कर जगदलपुर पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के साथ पैदल मार्च करते हुए चेकिंग किया गया है ! इसके अलावा शहर के प्रमुख होटल, लॉज , रुकने के सराय की भी चेकिंग किया एवं रुकने वाले लोगों एवं आवाजाही के कारणों की भी तस्दीक किया जा रहा है !


साथ ही शहर के प्रमुख बाजार स्थल संजय बाजार, गोल बाजार , एवं आसपास के क्षेत्रों की सघन चेकिंग किया जा रहा है एवं गुंडा और निगरानी बदमाशों के गतिविधियों पर निगाह रखा जा रहा है
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.