रायपुर। भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक 22 नवंबर को बुलाई गई है। संभावना जताई जा रही है कि बैठक में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम करने समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। करीब 2 महीने से ज्यादा वक्त के बाद हो रही इस बैठक पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। अब देखना ये है कि बैठक में क्या फैसले लिए जाते हैं।

कैबिनेट की बैठक में छोटे बच्चों के लिए स्कूल खोले जाने पर चर्चा की जा सकती है, वहीँ दूसरी तरफ 1 दिसंबर से धान खरीदी भी शुरू होनी है, जिसके लिए धान के अवैध परिवहन और बेस्ट पुलिसिंग पर चर्चा संभव है। बता दें कि पहले अफसरों ने संकेत दिए थे कि दिवाली के बाद छोटे बच्चों के लिए स्कूल खोले जाएंगे, लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते असमंजस की स्थिति बनी हुई है, ऐसे में कैबिनेट में इस पर विचार किया जा सकता है।