भूपेश बघेल से मुलाकात करके विभिन्न जिलों से आए आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमण्डल द्वारा 24, 27, 28 एवं 29 सितम्बर 2021 को विभिन्न मांगों के संबंध में ज्ञापन सौपा गया था। इन मांगों की पूर्ति के संबंध में संबंधित विभागों द्वारा की जा रही कार्यवाही की प्रगति के संबंध में आज मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने विभागों की बैठक ली। बैठक में विशेष रूप से सभी संभागायुक्त, कलेक्टर बस्तर, नारायणपुर, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद, गरियाबंद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।


मुख्य सचिव ने मांगों से संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सर्व आदिवासी समाज के जिन मांगों को पूरा किया जा चुका है उसकी सूचना संबंधित आवेदकों को पत्र के माध्यम से अनिवार्यतः दिया जाए। साथ ही जिन मांगों के संबंध में वस्तु स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है उनके संबंध में भी आवेदकों से पत्राचार और स्थानीय जन प्रतिनिधियों से चर्चा कर वस्तु स्थिति की जानकारी ली जाए। श्री जैन ने कहा है कि विभिन्न अवसरों के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में भी आवेदन कर्ताओं को जानकारी दी जानी चाहिए। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्ले, सचिव खनिज एवं लोक निर्माण विभाग श्री सिद्वार्थ कोमल परदेशी, सचिव राजस्व श्री नीलम नामदेव एक्का सहित अन्य विभागों के सचिव स्तरीय अधिकारियों ने अपने विभाग से संबंधित मांगों एवं घोषणाओं के क्रियान्वयन के प्रगति के विषय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। बैठक में सामान्य प्रशासन, आदिम जाति एवं अनुसूचित विकास विभाग के सचिव श्री डी.डी.सिंह, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.