राजधानी रायपुर की पदयात्रा में भी शामिल होंगे पुनिया
रायपुर। केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों एवं बढ़ती महंगाई के खिलाफ आज कांग्रेस का जन जागरण अभियान शाम 4 बजे भिलाई से होगा। भिलाई में पोट्टी श्रीरामलु चौक से जन-जागरण अभियान के तहत पदयात्रा सुभाष चौक, भगतसिंह, भारत माता चौक, गांधी चौक लिंक रोड, फल मंडी रोड, नेशनल हाईवे तक होगी। पद यात्रा के बाद शाम 5 बजे लाल मैदान छावनी थाना के सामने सभा में भाग लेंगे। जन जागरण अभियान पदयात्रा और सभा में छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कांग्रेसी शामिल होंगे।
मोदी सरकार की वादाखिलाफी, बढ़ती महंगाई, रोजगार देने में विफलता, किसान विरोधी नीतियों, रसोई गैस के बढ़ते दाम, पेट्रोल-डीजल पर लगाए गए बेतहाशा एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ देश भर में कांग्रेस जन जागरण अभियान चलाकर पदयात्रा एवं सभा के माध्यम से केंद्र सरकार की पोल खोलेगी। लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने देश की जनता से वादा किया था कि 100 दिनों में महंगाई कम करेंगे। सत्ता मिलने के बाद वादा के विपरीत नीतियां बनाकर आम जनता के उपर मनमाना टैक्स लगाकर वसूली कर रही है। तीन काले कृषि कानून लाकर किसानों को गुलाम बनाने के साजिश की जा रही है। आम जनता महंगाई से कराह कर रही है और मोदी सरकार सत्ता के अहंकार में आम जनता की आवाज को अनसुना कर रही है। कांग्रेस जन जागरण अभियान के माध्यम मोदी सरकार के गलत नीतियों से पीड़ित जनता की आवाज उठायेगी।
पुनिया, यादव और माकन रविवार को आएंगे
छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन रविवार को सुबह 11 बजे रायपुर पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस में वरिष्ठ कांग्रेसियों से चर्चा करेंगे। श्री पुनिया, प्रभारी सचिव डॉ. यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम दोपहर 2.30 बजे रायपुर से भिलाई रवाना होंगे। श्री पुनिया 15 नवंबर को सुबह 11 बजे रायपुर में जन-जागरण पदयात्रा कार्यक्रम एवं सभा में भाग लेंगे। श्री पुनिया और डॉ. यादव रात 8 बजे नई दिल्ली रवाना होंगे। श्री माकन पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के जयंती बाल दिवस के अवसर पर आयोजित जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शिक्षा समागम कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह, पं. दीनदयाल उपाध्यय ऑडिटोरियम साईंस कॉलेज मैदान रायपुर में भाग लेंगे। शाम 4.55 बजे नई दिल्ली रवाना होंगे।
Krishna sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
