

धमतरी। व्हाट्स एप पर अश्लील मैसेज भेज़ने और धमकी देने के आरोपी को राजस्थान के कांकरौली से रुद्री पुलिस ने हिरासत में लिया है।
रुद्री पुलिस ने बताया कि गत 2-3 अगस्त 2020 के बीच अंजान मोबाईल नंबर 8233227273 व 9462352475 के धारक द्वारा रुद्री निवासी प्रार्थिया को फोन कर एवं व्हाट्सएप के माध्यम से अश्लील-अभद्र टिप्पणी करते हुए प्रार्थिया को धमकी भरा मैसेज किया था। जिसकी लिखित शिकायत पर थाना रुद्री में अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ रुद्री थाना में धारा 509B, 507 IPC एवं धारा 67 IT एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही की जानकारी मिली कि वह राजस्थान के कांकरौली (राजसमंद) जिला राजसमंद का रहने वाला है। उक्त संदेही आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के आदेशानुसार थाना रुद्री से 10 नवंबर को थाना प्रभारी रुद्री निरीक्षक विनय कुमार पम्मार के नेतृत्व में टीम राजस्थान रवाना हुई।
उक्त स्थान पर जाकर संदेही आरोपी की पतासाजी करते हुए उसके घर पहुँचकर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसमे वह अपना नाम मोनू छाबड़ा पिता स्व बलदेव सिंह उम्र 38 बर्ष निवासी महादेव कालोनी कांकरोली राजसमंद राजस्थान बताया।साथ ही अपना जुर्म भी स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त मोबाइल सेट व सिम नम्बर को आरोपी से मौके पर जप्त कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी मोनू छाबड़ा के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने पर राजसमंद राजस्थान में विधिवत गिरफ्तार कर राजसमंद स्थानीय न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड लेकर आरोपी को धमतरी लाया गया।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.