रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नाराजगी के बाद पुलिस अब एक्सन मोड में आ गई है। इसका नजारा आज शहर में देखने को मिला जब यातायात विभाग ने नो पार्किंग में खड़े वाहनों को उठाना शुरू कर उनसे जुर्माना वसूली शुरू की। आमापारा स्थित निजी अस्पताल में ऐसा ही एक वाक्या हुआ। रायपुर के कोरबा से इलाज कराने आए युवक को तब परेशानी का सामना करना पड़ गया जब उसके वाहन के सामने रोड पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपना वाहन पार्क कर दिया। जिससे युवक अपना वाहन नहीं निकाल पा रहा था। यातायात को शिकायत मिली तो यातायात ने नो पार्किंग में खड़ी वाहन के खिलाफ धारा 283 के तहत अपराध दर्ज किया है।
यातायात से मिली जानकारी के मुताबिक 14 नवंबर 2021 की शाम 4:30 बजे यातायात पुलिस द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर 9479191234 पर शिकायत मिली कि आमापारा स्थिति हास्पिटल में युवक कोरबा से उपचार कराने के लिए आया है, लेकिन उनके वाहन के सामने रोड पर नो पार्किंग में कार चालक पिछले 2 दिन से रोड पर नो पार्किंग में वाहन खड़ा करके चला गया है।
वाहन चालक अपना वाहन नो पार्किंग में खड़ा नहीं करेंगे
यातायात पुलिस रायपुर द्वारा थाना आजाद चौक रायपुर में धारा 283 के तहत कार्रवाई की गई है। बता दें कि यातायात पुलिस रायपुर द्वारा यातायात को बाधित करते नो पार्किंग पर खड़ी वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में हर दिन आईटीएमएस में लगे पीएस सिस्टम के माध्यम से भी बार-बार अपील की जा रही है कि वाहन चालक अपना वाहन नो पार्किंग में खड़ा नहीं करेंगे। लेकिन बार-बार समझाइश देने के बावजूद कुछ वाहन चालक जानबूझकर अपना वाहन नो पार्किंग में खड़ा कर यातायात अवरूद्ध करते हैं। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस सख्त रुख अपनाते हुए भादवि की धारा 283 के तहत कार्रवाई करेगी।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
