जांजगीर-चांपा। बहेराडीह गांव में बनेगा छत्तीसगढ़ के साथ देश का भी पहला ‘किसान स्कूल’ बनाया गया है, जहां किसान पढ़ाई करेंगे । इस स्कूल की शुरुआत किसानों द्वारा करने की तैयारी की जा रही है और जल्द ही राज्यपाल से शुभारंभ कराने की तैयारी है , बहेराडीह गांव के किसानों के प्रयास की तारीफ़, जांजगीर-चाम्पा विधायक नारायण चन्देल ने भी की है। किसान स्कूल का आइडिया लाने वाले नवाचारी किसान दीनदयाल यादव की कोशिश रंग लाई है और इस किसान स्कूल में खेती-किसानी के 18 विषयों की पढ़ाई होगी , किसान स्कूल में अंगूठा छाप से लेकर पढ़े-लिखे किसानों को खेती की शिक्षा दी जाएगी ।

नवाचारी किसान दीनदयाल यादव के मुताबिक, बहेराडीह गांव का यह ‘किसान स्कूल’, छत्तीसगढ़ के साथ ही देश का पहला ‘किसान स्कूल है, जहां किसान पढ़ाई करेंगे , बहेराडीह गांव ने कृषि क्षेत्र में नवाचार के लिए छत्तीसगढ़ और देश में पहचान बना लिया है और नवाचारी किसान दीनदयाल यादव के साथ ही महिला समूहों द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है , अब बहेराडीह गांव में ‘किसान स्कूल’ खोलकर किसानों ने इस गांव की प्रसिद्धि बढ़ा दी है और यह भी साबित कर दिया है कि गांव में ही रहकर किसान भी अपने हुनर को राष्ट्र स्तर पर पहुंचा सकते हैं।

छत्तीसगढ़ के साथ ही देश का पहला ‘किसान स्कूल ‘

बता दे कि ‘किसान स्कूल ‘ छत्तीसगढ़ के साथ ही देश का पहला ‘किसान स्कूल है, जहां किसानों को खेती-किसानी के 18 विषयों पर जानकारी मिलेगी साथ ही गांव में ही रहकर किसान अपने हुनर को राष्ट्र स्तर पर पहुंचा सकते है।