प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की वो स्टार हैं जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सिनेमा तक में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटव्यू में इस वाकये का खुलासा किया था। प्रियंका ने बताया था कि ”मैंने सबसे पहले फैशन के लिए मना कर दिया था, क्योंकि उस वक्त मुझे फिल्म जगत में आए हुए 3-4 साल ही हुए थे। मधुर भंडारकर ने जब मुझे उस फिल्म का प्रोपोजल दिया था तो मेरा खुद पर उतना कॉन्फिडेस था नहीं था। यही वजह है कि मधुर सर को फिल्म करने के लिए मना कर दिया था। ”

प्रियंका चोपड़ा ने आगे बातचीत में बताया कि मुझे खुद पर भले ही यकीन नहीं था, लेकिन मधुर भंडारकर को मेरे ऊपर पूरा यकीन था। उन्होंने मुझे कहा कि तुम्हें ये फिल्म करनी चाहिए। प्रियंका ने कहा, जब मैं थोड़ा कतरा रही थी तो उन्होंने मुझे ये धमकी तक दे डाली कि अगर तुम फिल्म में काम नहीं करोगी तो मैं ये फिल्म बनाऊंगा ही नहीं’।

प्रियंका चोपड़ा ने मधुर भंडारकर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं उनकी आभारी हूं कि उन्होंने मुझपर यकीन किया। उसके बाद जब ये फिल्म रिलीज हुई तो इसे लोगों का खूब प्यार मिला और सुपर हिट साबित हुई। कमीने में भी मैंने सिर्फ आठ सीन ही थे, इसलिए मैंने फिल्म के लिए मना कर दिया था, लेकिन विशाल सर के समझाने पर मैंने फिल्म में काम किया।

फिल्मों के चयन पर प्रियंका ने कहा था, ‘मैं एक ही तरह का काम करते-करते काफी बोर हो जाती हूं। इसलिए मैं हर बार कोई नया रोल या स्क्रिप्ट चुन लेती हूं। इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में चलन है कि अगर आपको अच्छे रोल चाहिए तो ज़ीरो फिगर होना बहुत जरूरी है। लेकिन मुझे तो इतने अच्छे रोल भी मिले थे और मेरा तो फिगर भी ज़ीरो नहीं है। मैं तो हमेशा चाहती हूं कि कुछ नया काम करने के लिए मिले।