रायपुर। भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें याद कर नमन किया। सीएम भूपेश ने ट्वीट करते हुए श्रीमती इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सीएम ने ट्वीट किया है कि ‘हम सबकी प्रेरणा की स्रोत, दृढ़ नेतृत्व की मिसाल, देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, भारतरत्न स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर हम सब सादर नमन करते हैं।’
गरीबों और महिलाओं के उत्थान के लिए समर्पित रहीं इंदिरा
सीएम ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी ने बैंकों के राष्ट्रीयकरण, राजाओं के प्रिवीपर्स की समाप्ति जैसे कठोर निर्णय लिए। वे एक अनुशासित और कठोर शासक थीं, लेकिन उनके दिल में आदिवासियों, महिलाओं और गरीबों के प्रति कोमल भावनाएं थीं। उन्होंने आजीवन गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए प्रयास किया और देश की एकता और अखण्डता की रक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया।
Krishna sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
