रायपुर। कार्तिक पूर्णिमा के साथ सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु गुरुनानक देव जी की आज 552वीं जयंती है। इस खास मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के साथ ही देशभर के सिख धर्म अनुयायियों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित खालसा स्कूल में गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित प्रकाश पर्व में शामिल हुए। उन्होंने प्रदेशवासियों को गुरूनानक जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी। सीएम ने गुरु ग्रंथ साहब के सामने मत्था टेका और प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

सेवाभावी और संपन्नता का द्योतक है सिक्ख समाज- सीएम

इस खास मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गुरुनानक देव ने सिख समाज को अपने जीवनकाल में जो शिक्षा दी थी, आज भी सिख समाज शब्दश: उसका अनुसरण कर रहा है, जिसकी वजह से देश में सिख समाज एक समृद्ध, सेवाभावी और संपन्नता का द्योतक है।