बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने उनके 46वें बर्थडे पर बड़े ही खास अंदाज में बधाई दी है। इस खास मौके पर उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बर्थडे विश किया और उनके साथ एक थ्रोबैक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे बाबुश” और इसके साथ हार्ट वाली इमोजी लगाई है। बता दें कि दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी, जब उन्होंने अपने डीएम में उनका एक मैसेज देखा, तब वो रोहमन से जुड़ गईं थीं।

सुष्मिता और रोहमन कि बातचीत की शुरुआत यूएस यात्रा के दौरान हुई थी। रोहमन के तब कहा था कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि आपने मुझे जवाब दिया है। मैं एक रूम से दूसरे रूम में कूद रहा हूं। इसी के बाद इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। सुष्मिता सेन पिछले ढाई साल से रोहमन को डेट कर रही हैं। रोहमन और सुष्मिता की उम्र में 15 साल का अंतर है। सुष्मिता जहां 46 साल की हैं। वहीं, रोहमन 30 साल के हैं। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं।

रोहमन ने पहले एक इंटरव्यू में सुष्मिता के साथ अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कहा था, “सुष्मिता, उनकी बेटियां (रेनी और अलीशा) और मैं पहले से ही एक फैमिली हैं। कभी-कभी मैं बच्चों के लिए एक पिता की तरह होता हूं, तो कभी-कभी मैं उनके लिए एक दोस्त की तरह हो जाता हूं और कभी-कभी हम लड़ते भी हैं। हम एक नॉर्मल फैमली की तरह ही रहते हैं और हम इसे बहुत एन्जॉय करते हैं। इसलिए हम इस तरह के सवालों पर ध्यान नहीं देते कि ‘आप शादी कब कर रहे हो।’ जब शादी होगी तब हम उसे छुपाएंगे नहीं।”

रोहमन कहते हैं, “मेरे जीवन में सब कुछ सुष्मिता से मिलने के बाद बदल गया। बाहरी लोगों के रूप में हम स्टार्स के जीवन के बारे में अलग धारणा रखते हैं। लेकिन जब आप उनके साथ रहते हैं तो आप महसूस करते हैं कि वे बहुत हार्ड वर्क करते हैं। पर्सनली जिस चीज ने मुझे बदल दिया वो ये है कि मैंने चीजों को सीरियसली लेना शुरू कर दिया और लाइफ की रिस्पेक्ट भी करनी शुरू कर दी।”

45 वर्षीय सुष्मिता सेन का जन्म 19 नवंबर 1975 को हैदराबाद, आंध्र प्रदेश में हुआ था। सुष्मिता शुरुआत में मॉडलिंग करती थी लेकिन मिस इंडिया और मिस यूनिवर्स के खिताब ने उनकी जिंदगी बदल दी। इसके बाद वो सिनेमा में आ गईं. यहां उन्होंने खूब नाम कमाया। उन्होंने फिल्म ‘दस्तक’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उनके बाद ‘आंखें, मैं हूं ना और मैंने प्यार क्यों किया जैसी फिल्मों में काम किया।

‘सिर्फ तुम’ फिल्म में ‘दिलवर दिलवर’ गाने पर किया उनका डांस आज भी दर्शकों के दिलों की धड़कन बढ़ देता है. वो आजकल डिज्नी प्लस हॉटस्टार के शो ‘आर्या’ में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।