रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी के इंडोर स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय पंचायती राज सम्मेलन का राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया।

सीएम भूपेश बघेल ने पंचायती राज सम्मलेन में बड़ी घोषणा की है। उन्होंने सरपंचो को मिलने वाले मानदेय को 2 हजार से बढ़ाकर 4 हजार करने का ऐलान किया है। साथ ही सरपंचों के लिए जल्द ही नए एचओआर को लागू करने की बात कही है। सरपंचों को 50 लाख तक कि स्वीकृति का भी अधिकार दिया गया है।

कार्यक्रम में पंचायती राज मंत्री टीएस सिंहदेव, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी मौजूद हैं।