रायपुर/ 19 नवंबर 2021। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस का त्रिस्तरीय पंचायती सम्मेलन का आयोजन रायपुर के इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव, एआईसीसी के प्रभारी सचिवद्वय चंदन यादव, सप्तगिरि शंकर उल्का शामिल हुए। त्रिस्तरीय पंचायत सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला पंचायत अध्यक्ष जनपद पंचायत अध्यक्ष सदस्यगण सरपंच एवं पंच के मानदेय को बढ़ाने की एवं उनको अधिकार संपन्न बनाने की घोषणा की।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 2018 में छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इतिहास में पहली बार नगरीय निकाय एवं 10 नगर निगम के चुनाव में 10 में जीत हासिल हुयी। नगर पालिका और नगर पंचायत में एतिहासिक जनादेश मिला। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की जनकल्याणकारी योजना से छत्तीसगढ़ खुशहाल हो रहा है। नरवा, गरूवा, घरूवा, बारी योजना से ग्रामीण व्यवस्था सुधर रही है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजूबत हो रही है। आने वाले नगरीय निकाय चुनाव में भी कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत मिलेगी। भूपेश बघेल सरकार की योजना पर जनता अपना मुहर लगायेगी।
छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया ने राज्य सरकार के द्वारा पंचायतो के सशक्तिकरण के लिये राज्य सरकार के उठाये कदम की सराहना किया। पंचायत मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने पंचायतो के संबंध में राज्य सरकार के द्वारा किये जा रहे कामों और पंचायत प्रतिनिधियों की आवश्यकताओं को बताया। सभा को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, नगरीय निकाय मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मंत्री मो. अकबर, शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, राज्यसभा सांसद ज्योत्सना महंत, फूलोदेवी नेताम, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री प्रशासन रविघोष, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारीगण, विधायक, सांसद, राज्यसभा सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्यगण ग्राम पंचायत के सरपंच एवं पंच सहित हजारों की संख्या में त्रिस्तरीय पंचायत के चुने हुए जनप्रतिनिधिगण तथा कांग्रेसजन भी शामिल हुये। मंच का संचालन अमरजीत चावला, कन्हैया अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में शामिल होने आए जनप्रतिनिधियों को श्रीफल, शाल भेंट कर छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, पंचायत मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने सम्मान किया। आभार प्रदर्शन कन्हैया अग्रवाल ने किया।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
