रायपुर 21 नवम्बर 2021 / वरिष्ठ भाजपा नेता नन्द कुमार साय ने छग में भाजपा की हकीकत को बयान किया है कि राज्य में भाजपा कमजोर हो चुकी है। प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नन्द कुमार साय अपनी साफगोई और बेबाक टिप्पणियों के लिए जाने जाते है उन्होंने कुछ गलत नही कहा ,नन्द कुमार साय भाजपा के वरिष्ठ नेता है दलीय प्रतिबद्धता के लिहाज से उन्होंने कमजोर शब्द का उपयोग किया है असल मे तो छग में जनता का विस्वास खो चुकी भाजपा मृतप्राय हो चुकी है ।
साय का यह कहना कि भाजपा जनजातीय विचारों से दूर हो चुकी है आंशिक सत्य है पूर्ण सत्य यह है कि छग में भाजपा सम्पूर्ण जनसरोकारों से दूर हो चुकी है ।उसका प्रदेश के किसी वर्ग से कुछ लेना देना नही है।
कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि गुटबाजी में बंटी भारतीयजनता पार्टी के नेता जनता के लिए नही अपने खुद के अस्तित्व के लिए संघर्ष करने का दिखावा करते नजर आते है ।राज्य के भाजपा के नेता राज्य में वेट कम करने को ले कर आंदोलन की नौटंकी तो करते है लेकिन एक्साइज ड्यूटी की कमी तथा अन्य वस्तुओं खाद्य सामग्री, रसोई गैस खाद्य तेल की मंहगाई पर इस लिए चुप रहते है कही इस मसले पर बोलने पर केंद्रीय नेतृत्व नाराज न हो जाय। राज्य से भाजपा के 9 सांसद है लेकिन वे सब भी इतने कमजोर है कि राज्य की जनता की आवाज केंद्र सरकार के सामने में उठाने में इसलिए डरते है कहीं मोदी जी नाराज न हो जाये। इसलिए कोई सांसद भाजपा नेता आज तक उसना चावल के मामले में प्रधानमंत्री केंद्रीय मंत्री को एक पत्र लिखने का साहस नहीं दिखा पाया ।इस सब से स्पष्ट हो रहा कि छग में भाजपा एक राजनैतिक दल की मूल भावना जनसेवा के लक्ष्य भटक कर मृतप्राय हो चुकी है।
Krishna sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
