सूरजपुर। रविवार को जिले के जंगल में 7 हाथी बेहोश पड़े मिले। इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई गई है। बताया जा रहा है कि जिले के शिवबहरा गांव में रविवार रात को 30 हाथियों का झुंड पहुंचा था। इसी दल में ये 7 हाथी शामिल थे। लोगों को इस बात का पता तब चला जब ग्रामीणों ने सोमवार सुबह इन हाथियों को जमीन पर पड़ा देखा। हाथियों को इस अवस्था में देख ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी।
जानकारी के मुताबिक यहां हाथियों ने कई ग्रामीणों के घर को नुकसान पहुंचाया है। साथ ही कई ग्रामीणों के घर में रखे राशन भी साफ कर दिया। यही वजह है कि ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि हाथियों ने घर में रखा कीटनाशक भी पी लिया है, जिसकी वजह से इनकी हालत बिगड़ी है।
घर में रखा कीटनाशक भी पी गए हाथी!
ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार सुबह वह जंगल की ओर गए थे, तभी उन्होंने देखा कि करीब 7 हाथी जंगल में जमीन पर पड़े हैं। इनमें से कुछ होश में थे लेकिन वह उठ भी नहीं पा रहे थे। कुछ हाथी चिल्ला भी रहे थे, जिसके चलते हम उनके पास नहीं जा सके। कई घंटों तक वह जमीन पर ही पड़े रहे। वन विभाग को इस बात की सूचना ग्रामीणों ने दी। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि उन्होंने घर पर खेत में डालने कई तरह के कीटनाशक रखे हुए हैं। संभवत: हाथियों ने राशन के साथ उसे भी पी लिया होगा।
4 हाथियों को उठा लिया गया
वन विभाग की टीम और डॉक्टर्स मौके पर पहुंच चुकी है। जहां 3 हाथियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वन विभाग ने किसी तरह से 4 हाथियों को जमीन से उठा लिया है। वहीं 3 अन्य को इंजेक्शन और सलाइन के जरिए दवाएं दी जा रही है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
