WhatsApp पर स्टेटस और डिस्प्ले पिक ऐसी चीज है, जो आप हर किसी को दिखाना नहीं चाहते हैं. WhatsApp यूजर्स के एक्सपीरिएंस को बढ़ाने के लिए नए-नए फीचर्स को जारी करता रहता है. हम में से कई लोग अपने पर्सनल और बिजनेस यूज के लिए व्हाट्सऐप चलाते हैं. अगर आप इस पॉपुलर मैसेजिंग ऐप पर डिस्प्ले फोटो का उपयोग तो करना चाहते हैं, लेकिन सबको दिखाना नहीं चाहते हैं, तो इसकी सुविधा भी दी गई है.

इसको लेकर WABetaInfo ने रिपोर्ट किया है. रिपोर्ट के अनुसार ऐप के अपडेटेड वर्जन 2.2146.5 के साथ ये फीचर वेब और डेस्कटॉप के यूजर्स के लिए भी उपलब्ध हो गया है. इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप के इस फीचर से यूजर्स कंट्रोल कर सकते हैं कि उनका लास्ट सीन, स्टेटस, प्रोफाइल फोटो और अबाउट डिस्क्रिप्शन WhatsApp पर कौन देख सकता है. इस फीचर को प्राइवेसी सेटिंग से एक्सेस किया जा सकता है.

ट्सऐप पर पहले ऐसा कोई फीचर उपलब्ध नहीं था. लेकिन हम आपको एक ट्रिक बता रहे हैं, जिससे आप किसी एक या एक से अधिक कॉन्टैक्ट से अपनी प्रोफाइल पिक्चर छिपा सकते हैं. इससे आप केवल उन्हीं लोगों को अपना फोटो दिखा सकते हैं जिन्हें आप चाहते हैं. इससे आप बिना किसी चिंता के अपनी पसंद के किसी भी फोटो का यूज कर सकते हैं.

WhatsApp पर कैसे छिपाएं अपनी प्रोफाइल पिक्चर?

व्हाट्सऐप ओपन कर Settings पर जाएं

Account पर क्लिक करके फिर Privacy पर क्लिक करें

अब प्रोफाइल फोटो पर टैप करें

व्हाट्सऐप पर डिफॉल्ट सेटिंग में आपकी प्रोफाइल फोटो पर Everyone यानी सभी को देखने की अनुमति होती है

अगर आप चाहते हैं कि आपकी फोटो केवल वही लोग देखें, जिनका नंबर आपके फोन में सेव है, तो आप इस सेटिंग को My Contact में बदल दें

अगर आप चाहते हैं कि कोई भी इसे न देखे, तो No One चुनें. इससे व्हाट्सऐप पर सबके लिए आपकी तस्वीर छिप जाएगी

एक बार जब आपकी प्रोफाइल फोटो छिप जाएगी, तो जो लोग आपको मैसेज भेज रहे हैं उन्हें डीपी में ग्रे कलर का डिफॉल्ट फोटो नजर आएगा.