नई दिल्ली। सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड रोबोटिक्स ने अप्रेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके अंतर्गत कुल 34 पदों पर नियुक्तियां होना है। ऐसे में जो उम्मीदवार ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं, वे डीआरडीओ की ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 दिसंबर, 2021 तक है।

नोटिफिकेशन के मुताबिक ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप ट्रेनी के 33 और टेक्नीशियन डिप्लोमा अप्रेंटिसशिप ट्रेनी के 1 पदों पर नियुक्ति की जाएंगी। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एजुकेशन क्वालिफिकेशन से संबंधित ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करने के लिए पोर्टल drdo.gov.in पर विजिट करना होगा।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदारों का चयन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए DRDO की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।