रायगढ़। जिले के कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय जमरगा विकासखंड धरमजयगढ़ और झगरपुर विकासखंड लैलूंगा को हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन किया गया है। केजीबीव्ही में प्राचार्य के 1 पद और व्याख्याता 5 (हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन के 1-1) पद पर भर्ती निकाली है।
निर्धारित प्रपत्र में प्रतिनियुक्ति हेतु आवेदन/सहमति प्रमाण पत्र कार्यालय में 30 नवम्बर 2021 तक आमंत्रित किया गया है।
कैसे करे आवेदन
आवेदिका रजिस्टर्ड डाक से या कार्यालयीन समय में आवेदन पत्र सीधे जमा कर सकते हैं। विलम्ब से प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र प्रारूप कार्यालयीन नोटिस बोर्ड, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी/ स्त्रोत समन्वयक कार्यालय और दोनों केजीबीव्ही में देखा जा सकता है। साक्षात्कार की सूचना पृथक से जारी की जाएगी। अधिक जानकारी जानकारी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, कार्यालय रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
