रायगढ़। धरमजयगढ़ क्षेत्र में स्थित बायसी कालोनी निवासी सुदीप ढाली पढ़ाई के क्षेत्र में ज्यादा कुछ नही कर पाए,लेकिन हमेशा से ही एक चाह थी कि और वे हमेशा से ही सफल उद्यमी बनने के इरादे से प्रयास करते रहे। इसी बीच जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से लाभान्वित हितग्राही से उसकी मुलाकात हुई और योजना की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में व्यक्तिगत संपर्क किया जिसके बाद उन्हे योजना की विस्तृत जानकारी के साथ मार्गदर्शन दिया गया।
इसके बाद ढाली ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत आवेदन किया गया और योजनान्तर्गत सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया धरमजयगढ़ द्वारा 4 लाख 66 हजार रुपये की ऋण की स्वीकृति,वितरण उपरांत ढाली द्वारा मोटर वाईडिंग के व्यवसाय को विस्तार किया गया। ढाली द्वारा प्रारंभ कि गई व्यवसाय सफलतापूर्वक चल रही है। ढाली द्वारा प्रारंभ किए व्यवसाय से वो अपने साथ तीन अन्य लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रहे है।
अपने क्षेत्र के सफल व्यवसायी बन चुके है ढाली
योजनांतर्गत स्वीकृत ऋण राशि में ढाली को 46 हजार 600 रुपये का अनुदान राशि प्राप्त हुई। आज वह अपने क्षेत्र के सफल व्यवसायी बन चुके है। जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ी है। ढाली आज सभी प्रकार के खर्चो के बाद परिवार के लिए एक बड़ी रकम बचत कर पा रहे है। इस योजना के माध्यम से अपने जीवन स्तर में आए बदलाव के लिए ढाली ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद किया।
क्या है मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत उद्योग स्थापना के लिए अधिकतम 25 लाख रुपये तथा सेवा क्षेत्र में अधिकतम 10 लाख रुपये एवं व्यवसाय के लिए अधिकतम 2 लाख रुपयेे का ऋण दिए जाने का प्रावधान है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
