धमतरी। पेशी के बाद न्यायालय से घर लौट रहे युवकों की दुपहिया को तेज गति की हाइवा ने  ठोकर मार दी। जिससे उसमे सवार एक युवक की मौत हो गई 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना कुरुद थाना इलाके के थुहा गांव के समीप की है। मामले के विवेचक सोमन सिन्हा ने बताया कि रूपेंद्र साहू अपने दो अन्य साथियों के साथ कुरूद न्यायालय पेशी में आया हुआ था। तीनों सोमवार शाम लगभग 5 बजे अपने घर भखारा वापस लौट रहे थे। इसी बीच थूहा के पास अज्ञात हाईवा ने उन्हें चपेट में ले लिया। रूपेंद्र साहू 19 वर्ष पिता संतोष साहू सबसे पीछे बैठा हुआ था, जिसकी मौत हो गई। एक अन्य साथी जो बीच में बैठा हुआ था उसे गंभीर चोट आई है जिसे इलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया। बाइक चालक को हल्की चोट आई है। अज्ञात हाइवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।