रायपुर। गोबर से बिजली, पेंट और अन्य उत्पाद बनाए जाने के राज्य सरकार की योजनाओं को भाजपा ने फेल बताया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और भाजपा प्रदेश अघ्यक्ष विष्णुदेव साय के खिलाफ तल्ख बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कौशिक के ज्ञान पर उन्हें तरस आता है, जबकि साय को लेकर कहा, साय के दिमाग में ही गोबर भरा है।
उल्लेखनीय है कि नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के उस बयान का जवाब दिया, जिसमें कहा गया था कि केन्द्र सरकार का काम धान खरीदी के लिए बोरे उपलब्ध कराना नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा, उनके ज्ञान पर मुझे तरस आता है। उनको अभी तक जानकारी नहीं है कि केन्द्र सरकार की जुट कमिश्नर नियुक्ति करती है। मुख्यमंत्री ने कहा, केंद्र सरकार राज्य के साथ हमेशा भाई भतीजावाद करती है। कई तरह के अड़ंगे लगाती है। अभी उसना चावल नहीं खरीद रहे हैं। यदि अनुमति नहीं मिली तो पूरे मंत्रिमण्डल के साथ प्रधानमंत्री से मिलेंगे। मुख्यमंत्री बघेल ने आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को लेकर भी एक बयान दिया है।
दरअसल, साय ने गोबर घोटाले का आरोप राज्य सरकार पर लगाया था। इस आरोप के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उनके दिमाग में ही गोबर भरा है तो क्या कहें। अब उनके दिमाग में भरे गोबर का उपयोग करेंगे और उससे बिजली जलाएंगे।
गोठान योजना फेल
मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा, प्रदेश में गौठान योजना जमीन पर पूरी तरह से फेल हो गई है। मुख्यमंत्री कांग्रेस की खिसकती जमीन से परेशान हैं। वे अपना मानसिक संतुलन बनाकर रखें।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
