चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में रोजगार की मांग को लेकर अब कर्मचारी लामबंद हो रहे हैं. आपको बता दें कि इस मेडिकल कॉलेज का सरकार ने अधिग्रहण किया है। जिसके बाद इसमे नए सिरे से भर्तियां की जा रही हैं। इस मेडिकल क़ॉलेज में कई कर्मचारी शुरुआती दिनों से ही यहां काम करते हैं. लेकिन जैसे ही सरकार ने इसे अधिग्रहण किया पुराने कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है। कई कर्मचारी बुजुर्ग होने को हैं ऐसे में उन्हें काम से निकालने पर किसी दूसरी जगह पर काम मिलना मुश्किल होगा।


जिसके बाद अब यहां काम करने वाले कर्मचारियों ने सरकार से रोजगार नहीं छीनने की गुहार लगाई है। सभी कर्मचारियों ने आम जनता से अपील की है कि वो रोजगार बचाने के लिए सहयोग प्रदान करें ताकि सरकार की कानों तक आवाज पहुंचे।