

धमतरी। राज्य शासन ने जिले के लिए 7 नए धान खरीदी केंद्रों की स्वीकृति दी है। इससे किसानों में राहत और ख़ुशी की झलक देखी गई। सरकार के फैसले का आभार व्यक्त करने किसानों ने महापौर विजय देवांगन से मुलाकात की।
जिन 7 धान खरीदी केंद्रों को स्वीकृति मिली है उसमें पोटियाडीह गांव भी शामिल है। यह केंद्र आमदी धान खरीदी केंद्र का उप केंद्र के रूप में कार्य करेगा क्योंकि आमदी धान खरीदी केंद्र में लगभग 80 से 90 हजार क्विंटल धान की खरीदी होती है। आमदी धान खरीदी केंद्र के आश्रित ग्राम पोटियाडीह, रत्नाबांधा, मुजगहन, हटकेशर के किसानों को धान विक्रय करने बहुत अधिक दूरी तय करने के साथ अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह क्षेत्र के किसानों का प्रतीक्षित मांग थी। पोटियाडीह धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति होने पर आमदी, पोटियाडीह, रत्नाबांधा, मुजगहन के ग्रामीण नगर निगम पहुंचे और महापौर को विजय देवांगन को धन्यवाद दिया। महापौर श्री देवांगन ने किसानों को नया धान खरीदी केंद्र खुलने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि यह धान खरीदी केंद्र नान के अध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल के विशेष प्रयास से खुला है और हम सभी उन्हें एक दिसंबर को उदघाटन के अवसर पर आमंत्रित भी करने जा रहे हैं।
इस दौरान एमआईसी सदस्य राजेश ठाकुर,कमलेश सोनकर, केन्द्र कुमार पेंदरिया,एल्डरमेन नरेश जसूजा,आमदी संचालन मंडल समिति अध्यक्ष तोमेश्वर साहू,उपाध्यक्ष नरेंद्र कांकेरिहा, सदस्य लक्ष्मी नारायण साहू, रामेश्वर सिन्हा,रितु साहू,बिसाहू राम साहू,हूमन यादव,फकीर चंद वर्मा,ओमेश्वर साहू, सेवक राम,होमेश्वर साहू ग्रामीण कांग्रेस उपाध्यक्ष,भागी राम ढीमर समेत ग्रामीण उपस्थित थे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.