रायपुर/लखनऊ। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को तमिल अभिनेत्री अर्चना गौतम को कांग्रेस प्रवेश कराया। अर्चना एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और मॉडल हैं। अर्चना उन अभिनेत्रियों में एक हैं जिनके नाम कई सौंदर्य प्रतियोगिता के खिताब हैं। साल 2014 में इन्होंने मिस उत्तर प्रदेश का खिताब अपने नाम किया था। अर्चना ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती से की थी। अर्चना का जन्म 1 सितंबर 1995 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था।

अर्चना गौतम को 2 सितंबर 2018 को मुंबई में डॉ. एस राधाकृष्णन मेमोरियल अवार्ड्स और एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में उनकी उपलब्धि के लिए 28 सितंबर 2018 को मुंबई और बैंगलोर में वुमन अचीवर्स अवार्ड मिला। बता दें कि रामलोटन निषाद ने भी कांग्रेस का हाथ थामा है। विवादित बयान देने के कारण सपा ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।