रायपुर। राज्य सरकार ने स्कूलों को नियमित रुप से पूरी उपस्थिति के साथ खोलने का आदेश जारी कर दिया है। बीते दिनों हुई कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दी थी। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर स्कूलों के नियमित रूप से खुलने को हरी झंडी दिखा दी है।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना का प्रकोप कम तो हुआ है, लेकिन अभी भी खौफ बरकरार है। तीसरी लहर की आशंकाओं को देखते हुए प्रदेश में भूपेश सरकार बच्चों को लेकर किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती थी। लिहाजा स्कूलों को पूरी तरह खोलने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। लेकिन परिस्थितियों के सामान्य होने में 50 फीसदी क्षमता के साथ स्कूलों के संचालन की अनुमति दी गई थी।

आदेश की कॉपी