रायपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश चुनाव में मुख्य ऑब्जर्वर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस चुनाव में गठबंधन को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी को साथ लेकर चलती है। कांग्रेस ने अपना संगठन मजबूत किया है। हमारे साथ जो भी छोटे दल आएंगे हम उनका स्वागत करेंगे। वहीं उन्होंने बीजेपी पर भी निशाना साधा है।
सीएम ने भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन करने को लेकर कहा कि यदि वे गठबंधन कर रहे हैं इसका मतलब ये है वे अपने आप को कमजोर मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के 300 विधायक हैं और यदि वे कमजोर नहीं है तो उन्हें गठबंधन करने की जरुरत ही नहीं थी। ये बताता है कि भारतीय जनता पार्टी पहले से ही खुद को हारा हुआ मान रही है और वे हारी हुई बाजी को जीतने की कोशिश कर रहे हैं।
सीएम बघेल ने कहा कि ‘जहां तक कांग्रेस की बात है तो कांग्रेस सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। हमारे साथ जो भी आएंगे हम उनका स्वागत करेंगे’।
सदस्यता अभियान की शुरुआत
बता दें कि सीएम भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मुख्य पर्यवेक्षक हैं। वे लगातार यूपी का दौरा कर रहे हैं। इससे पहले भी वे कई रैलियां कर चुके हैं। इसके अलावा सीएम ने शुक्रवार को लखनऊ में कांग्रेस के सदस्यता अभियान की भी शुरुआत की है। इस बार कांग्रेस यूपी के रण में पूरी तैयारी के साथ कूदी है। पार्टी इस बार यूपी के दंगल को जीतने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
