बिलासपुर।बिलासपुर के चकरभाठा क्षेत्र के चिचिरदा से चोरी का मामला सामने आ रहा है ,आपको बता दें कि एक मकान में तीन युवक चोरी के लिए घुस गए। इसी बीच मकान मालिक की नींद खुल गई।और ये देख चोरी करने घुसे युवक वहां से भाग निकले। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने खेत में छिपे एक युवक को पकड़ लिया। वहीं, उसके साथी फरार हो गए। डायल 112 की टीम ने संदेही को चकरभाठा पुलिस के हवाले कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक चकरभाठा क्षेत्र के चिचिरदा निवासी अजय सूर्यवंशी ने अपने घर में चोरी की सूचना डायल 112 को दी। उन्होंने ने बताया कि वह घर में खाना खाने के बाद सो रहे थे। इसी बीच चोर उनके घर में घुस गए। चोरों की आहट से उनकी नींद खुल गई। जब चोरों ने ये देखा तो घर में घुसे युवक वहां से भाग निकले। पर तुरंत ही अजय ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। इस पर मौके पर पहुंची टीम ने पास के ही खेत से एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम परमेश चौहान(34) निवासी भाठापारा बलौदाबाजार बताया। पुलिस ने संदेही युवक के कब्जे से चार एटीएम कार्ड एक मोबाइल जब्त किया है। उसे चकरभाठा पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस अभी संदेही युवक से पूछताछ कर उसके साथियों की जानकारी जुटा रही है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
